#सीतापुर:​राजस्व वसूली को लेकर सख्त हुआ विद्युत निगम, बिसवां के शंकरगंज में घर-घर पहुंचे अफसर.

बिसवां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश)। कस्बे के मोहल्ला शंकरगंज में विद्युत वितरण निगम द्वारा बिजली चोरी पर प्रभावी रोक और राजस्व वसूली में सुधार के उद्देश्य से सघन निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। अधिशाषी अभियंता के नेतृत्व में गठित जांच दल ने डोर-टू-डोर आधार पर उपभोक्ताओं के परिसरों में पहुंचकर मीटरों व विद्युत भार की वस्तुस्थिति परखी।

पड़ताल के दौरान उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता अमरीश वर्मा ने विभागीय लाइन स्टाफ के साथ संयोजनों का तकनीकी परीक्षण किया। इस दौरान तीन परिसरों में वास्तविक विद्युत उपभोग स्वीकृत भार से अधिक पाया गया, जिस पर संबंधित अधिकारियों ने विधिक प्रक्रिया के तहत मौके पर ही भार वृद्धि की कार्रवाई शुरू की।

इसके अतिरिक्त अनियमित भुगतान वाले पांच उपभोक्ताओं को चिन्हित कर लंबित देयकों का कल तक अनिवार्य रूप से निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, राजस्व क्षति रोकने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा अवहेलना की दशा में विच्छेदन की कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ